Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, फिरोजशाह रोड स्थित...

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 में हुए शिफ्ट, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया, जहां वह पिछले 9 साल से रह रहे थे. इसके बाद वह लुटियन दिल्ली में स्थित आप के एक राज्यसभा सदस्य को आवंटित आवास में रहने के लिए चले गए.

परिवार सहित शिफ्ट हुए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक पत्नी, बेटा, बेटी और माता-पिता के साथ 2 वाहनों में मंडी हाउस के समीप 5, फिरोजशाह रोड स्थित आवास में रहने के लिये चले गए.केजरीवाल, उनकी पत्नी और बेटा एक कार में थे, जबकि उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे. यह बंगला पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है.

मुख्यमंत्री आवास खाली करने से पहले केजरीवाल परिवार को उनके पुराने आवास के कर्मचारियों ने भावुकतापूर्ण माहौल के बीच विदा किया. मुख्यमंत्री ने पूर्व आवास के कर्मचारियों को गले लगाया. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक सरकारी अधिकारी को आवास की चाबी सौंपी. छह, फ्लैगस्टाफ बंगला दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में आता है.केजरीवाल परिवार ने गृह प्रवेश की रस्म अदा करने के बाद अपने नए घर में प्रवेश किया.आप नेताओं ने कहा कि परिवार का सामान दो छोटे ट्रकों में नए बंगले में पहुंचाया गया.

केजरीवाल ने CM पद से पिछले महीने दिया था इस्तीफा

केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि जब तक उन्हें अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों से ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.इससे पहले, उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे. नवरात्रि का त्योहार गुरुवार से शुरू हो गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल पर आबकारी नीति और मुख्यमंत्री के बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आबकारी नीति मामले में पांच महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद आप प्रमुख को 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image