Arshdeep Singh Viral News : नई दिल्ली। आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उठाया गया एक बड़ा कदम है। अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और साथ ही अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी है। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर आए अर्शदीप सिंह
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स के लीग स्टेज से बाहर होने के बाद अर्शदीप को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि उन्होंने पोस्ट डिलीट करने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कदम ट्रोलिंग की वजह से उठाया गया या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।
विराट कोहली के साथ वायरल रील भी की डिलीट
सबसे ज्यादा चर्चा उस वायरल रील की हो रही है, जिसमें अर्शदीप सिंह और विराट कोहली नजर आए थे। इस वीडियो में अर्शदीप मजाकिया अंदाज में कहते दिखे थे कि अगर बड़ा टारगेट होता तो विराट लगातार तीसरी सेंचुरी भी लगा सकते थे। इस रील को करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी डिलीट किए गए पोस्ट्स में शामिल है।

अर्शदीप इससे पहले भी कुछ विवादों में घिर चुके हैं। एक लाइव स्ट्रीम के दौरान युजवेंद्र चहल वेपिंग करते नजर आए थे, जबकि तिलक वर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर भी विवाद खड़ा हुआ था। अगर इस आईपीएल सीजन की बात करें तो अर्शदीप का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही।



