Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ का आरोपी अकील खान सलाखों के पीछे,...

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ का आरोपी अकील खान सलाखों के पीछे, कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अकील खान को कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अकील खान एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। घटना इंदौर में हुई, जब दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होटल से कैफे जा रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अकील खान को कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अकील खान एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने आईएएनएस को बताया कि घटना के सिर्फ छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के वक्त उसकी बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। पुलिस ने आरोपी की एक दिन की रिमांड मांगी थी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया अपराधी

पुलिस रिमांड के बाद रविवार शाम को आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी है। इंदौर पुलिस इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।”ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इस वक्त विश्व कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारत में है। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना साउथ अफ्रीका से था। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

पुलिस ने यूं दबोचा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस समय होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद अपराधी को दबोच लिया। इसके साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई।

इस घटना के बाद टूर्नामेंट के आयोजकों और स्थानीय अधिकारियों ने नवी मुंबई में टीम होटलों, प्रशिक्षण स्थलों और स्टेडियम के आस-पास की सुरक्षा बढ़ाई थी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द रहा था। दूसरी ओर, भारतीय टीम 7 में से 3 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेली थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular