Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsइंडिगो के विमान में बम होने की एक और धमकी, मुंबई में...

इंडिगो के विमान में बम होने की एक और धमकी, मुंबई में की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई जा रही थी फ्लाइट

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग की। जानकारी के मुताबिक चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इंडियो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और प्लेन की जांच की जा रही है।

इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया, मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं। इंडिगो ने बताया कि विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल एरिया में ले जाया जाएगा।

पहले भी मिली थी धमकी

यह एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की दूसरी धमकी है। इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी। बता दें, मंगलवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे। फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिए उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया। मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular