Tuesday, May 19, 2026
HomeBiharAmit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह का आज से बिहार...

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह का आज से बिहार दौरा, सीमांचल पर रखेगा खास फोकस, घुसपैठ के मुद्दे पर करेंगे अहम बैठक

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बुधवार से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसकी सीमाएं पश्चिम बंगाल और नेपाल से लगती हैं। दौरे के दौरान गृह मंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से बिहार के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसकी सीमाएं पश्चिम बंगाल और नेपाल से लगती हैं, और जहां अल्पसंख्यक आबादी काफी है.

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के अनुसार, गृह मंत्री अपने दौरे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रभावी सीमा प्रबंधन के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी. DGP ने पत्रकारों से कहा, ‘संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है. चर्चा का एजेंडा सीमा प्रबंधन, विशेषकर नेपाल सीमा, तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उपायों पर केंद्रित रहने की संभावना है.’

अमित शाह बुधवार दोपहर पूर्णिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. वहां से वह सीधे किशनगंज जाएंगे. अधिकारी के अनुसार गुरुवार को गृह मंत्री पड़ोसी अररिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वह नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सकते हैं और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. शाम को उनके पूर्णिया लौटने का कार्यक्रम है.

शाह इससे पहले नवंबर में आए थे बिहार

उल्लेखनीय है कि शाह इससे पहले नवंबर में बिहार आए थे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: Turkiye F-16 Crash: उड़ान भरने के बाद वायु सेना का F-16 लड़ाकू विमान क्रेश, हादसे में पायलट की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular