Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsPM Modi: पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा फैसला,...

PM Modi: पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा फैसला, रूस दौरा किया रद्द, 9 मई को विक्ट्री डे परेड में होना था शामिल

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस दौरा रद्द कर दिया है और अब वह 9 मई को मॉस्को में होने वाली 'विक्ट्री डे परेड' में शामिल नहीं होंगे। भारत की ओर से इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व करेंगे।

PM Modi Russia Visit Cancel: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में ‘विक्ट्री डे के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी. पेसकोव ने कहा, भारत का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं होगा.

राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को रूस की विक्ट्री डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को मॉस्को में इस परेड में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था. रूसी पक्ष को पहले ही बताया गया था कि भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री सिंह करेंगे.’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग होंगे समारोह में शामिल

बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यहां इस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर ‘विक्ट्री परेड’ देखने के लिए आमंत्रित किया था. शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. मॉस्को में लगभग 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारियां की जा रही है. 9 मई, 1945 को मित्र राष्ट्रों की नाजी जर्मनी पर विजय हुई थी।

इसे भी पढ़ें: RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image