Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessत्योहारी सीजन में लोग खूब ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे खाना, स्विगी, मैजिकपिन...

त्योहारी सीजन में लोग खूब ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे खाना, स्विगी, मैजिकपिन से फूड मंगाने वाले की संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

Online Food Delivery: भारत में त्योहारी उत्साह के बीच ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी और मैजिकपिन ने अपने ऑर्डर में भारी वृद्धि दर्ज की है. भारत के तीसरे सबसे बड़े फूड डिलिवरी मंच मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बताया कि दिवाली के नजदीक आते ही मंच और भी ज्यादा ऑर्डर के लिए तैयार है.

स्विगी की तरफ से कही गई ये बात

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कारोबार अधिकारी सिद्धार्थ भाकू ने कहा, ‘हमें खाने-पीने के सामान के पिछले साल के आंकड़ों को दोगुना करने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों के लोग इसमें सबसे ज्यादा शामिल हुए, जबकि सूरत, तिरुवनंतपुरम और वडोदरा जैसे उभरते केंद्रों ने भी इसमें उत्साह दिखाया. सभी महानगरों में चॉकलेट, लावा केक, मिठाइयों के ऑर्डर में सबसे ऊपर रहे, जबकि कोलकाता का बिरयानी के प्रति पुराना प्रेम बरकरार रहा. ये आंकड़े एक स्पष्ट रुझान दर्शाते हैं – फूड डिलिवरी भारत में मिल-जुलकर जश्न मनाने का केंद्र बन गई है.’

नवरात्रि के दौरान शाकाहारी थाली के ऑर्डर बढ़े

मैजिकपिन के सीईओ और सह-संस्थापक शर्मा ने भी इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान मंच के सभी सक्रिय बाजारों में शाकाहारी और थाली के ऑर्डर लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गए. दशहरे के बाद शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, क्योंकि उपभोक्ता अपनी नियमित भोजन पसंद की ओर लौट आए.

बता दें कि मैजिकपिन ने नवरात्रि के बाद थोक और पार्टी फूड डिलिवरी ऑर्डर में 2.5 गुना की वृद्धि दर्ज की. यह गति अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी जारी रही, जहां 10 अक्टूबर को सामान्य दिनों की तुलना में खाने के ऑर्डर में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2025: 9वें दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, 26 लाख दीपकों से जगमग राम नगरी बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image