Sunday, May 17, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAkshay Kumar in Mahakumbh 2025: अक्षय कुमार ने संगम में लगाई आस्था...

Akshay Kumar in Mahakumbh 2025: अक्षय कुमार ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ मेले के इंतजामों को लेकर सीएम योगी की तारीफ की, देखें Video

Akshay Kumar in Mahakumbh 2025: अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई और महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2019 के कुंभ मेले की तुलना में इस बार व्यवस्थाएं और बेहतर हुई हैं।

Akshay Kumar in Mahakumbh 2025: अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की. अभिनेता अक्षय कुमार (57) ने कहा कि उन्होंने 2019 में भी कुंभ मेले का दौरा किया था और इस बार व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है.

‘मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था’

अक्षय कुमार ने कहा‘‘मैंने बहुत आनंद उठाया, व्यवस्था बहुत अच्छी है, बहुत बढ़िया काम किया गया है. हम इतने अच्छे इंतजाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी साहब के बहुत आभारी हैं. मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था, तो लोग पोटली लेकर आते थे. लेकिन इस बार सभी बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी, अडानी और बड़े अभिनेता, हर कोई आ रहा है.”

अक्षय कुमार ने अच्छी व्यवस्थाओं के लिए दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा, ”महाकुंभ के लिए जिस तरह से व्यवस्था की गई है, वह बहुत अच्छी है और मैं सभी पुलिसकर्मियों और सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा.” बता दें कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा. इस आयोजन में विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, विजय देवरकोंडा सहित कई हस्तियां शामिल हुई हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular