Friday, October 30, 2026
HomeLatest News'BJP आपके संपर्क में है या नहीं', अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद...

‘BJP आपके संपर्क में है या नहीं’, अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार, पूछा-‘आप ‘मेन लाइन’ में हैं या ‘साइड लाइन’

Akhilesh Yadav vs Keshav Maurya: अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उस दावे पर पलटवार किया, जिसमें मौर्य ने सपा विधायकों के बीजेपी में जाने की बात कही थी। अखिलेश ने एक्स पर तंज कसते हुए पूछा कि पहले मौर्य बताएं कि वह खुद बीजेपी के संपर्क में हैं या नहीं।

Akhilesh Yadav vs Keshav Maurya: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने रविवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया कि पहले वह यह बताएं कि बीजेपी उनके संपर्क में है या नहीं. अखिलेश ने यह सवाल मौर्य के इस दावे के बाद किया कि सपा के कई विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं.

अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार

सपा प्रमुख ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मौर्य की तस्वीर और उनके बयान की एक खबर साझा करते हुए कहा, ‘पहले ये बताएं कि भाजपा आपके संपर्क में है या नहीं.’ उन्होंने इसी पोस्ट में मौर्य से यह भी कहा, ‘आप ‘मेन लाइन’ में हैं या ‘साइड लाइन’ में, या ‘आउट ऑफ़ लाइन’ हैं?’

केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा दौरे पर किया था ये दावा

गौरतलब है कि यूपी के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने आगरा दौरे के दौरान दावा किया था कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक बीजेपी में आने को तैयार हैं लेकिन भाजपा उन्हें शामिल नहीं कर रही.

मौर्य ने कहा, ‘जब से अखिलेश यादव बिहार में चुनाव हारकर लौटे हैं, तभी से वह बौखलाए और घबराए हुए हैं. वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि 2027 में सरकार बना लेंगे और समाज को बांटकर राज करेंगे.’ उन्होंने दावा किया कि सपा के कई विधायक भाजपा में आना चाहते हैं लेकिन भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल नहीं कर रही.

ये भी पढ़ें: Vibrant Gujarat: मुकेश अंबानी ने PM Modi को बताया भारत की अजेय सुरक्षा दीवार, अगले 5 साल में गुजरात में निवेश को दोगुना करने कही बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image