Saturday, May 16, 2026
HomeNational NewsAjit Pawar Plane Crash : अजित पवार विमान हादसे को लेकर राहुल...

Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार विमान हादसे को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी

राहुल गांधी ने अजित पवार के विमान हादसे की निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं हुआ और अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई। रोहित पवार ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें हादसे से जुड़े प्रतिबंधों और जांच को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

Ajit Pawar Plane Crash : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान से जुड़े हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के विधायक रोहित पवार ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें इस मामले के तथ्यों से अवगत कराया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रोहित पवार ने आज मुझसे मुलाकात की और उस बारामती विमान दुर्घटना की जांच के बारे में गंभीर चिंता जताते हुए एक पत्र सौंपा, जिसमें अजित पवार जी और अन्य लोगों की जान चली गई थी।ऐसा प्रतीत होता है कि कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है, और मामले की गंभीरता के बावजूद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। अजित पवार की बीते 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी।

बता दें कि पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular