Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAishwarya Rai: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने किस मामले में खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट...

Aishwarya Rai: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने किस मामले में खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, कोर्ट जल्द दे सकती सख्त आदेश

Aishwarya Rai: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उनके नाम, तस्वीरों और AI-निर्मित अश्लील सामग्री के अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाई जाए।

Aishwarya Rai Reached Delhi HC: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा करने और लोगों को अनाधिकृत रूप से उनके नाम, तस्वीरों और AI निर्मित अश्लील सामग्री का उपयोग करने से रोकने का आग्रह किया. न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे.

अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर की जा रही वायरल

एश्वर्या राय की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि अभिनेत्री अपने प्रचार और पर्सनैलिटी राइट्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं. उन्होंने तर्क दिया कि कुछ पूरी तरह से अवास्तविक अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर प्रसारित की जा रही हैं.

वकील ने आगे कहा-उनकी तस्वीर, पसंद या व्यक्तित्व का उपयोग करने का आरोपियों के पास कोई अधिकार नहीं हो सकता. एक सज्जन केवल मेरे नाम और चेहरे से पैसे बना रहे हैं. उनका नाम और पसंद किसी की यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए इस्तेमाल की जा रही है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’

हाईकोर्ट ने आगे की कार्यवाही के लिए मामले को किया सूचीबद्ध

राय की ओर से पैरवी करने वाले अधिकवक्ताओं में प्रवीन आनंद और ध्रुव आनंद भी शामिल हैं. हाईकोर्ट ने मामले को आगे की कार्यवाही के लिए 7 नवंबर को संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष और 15 जनवरी 2026 को अदालत के समक्ष सूचीबद्ध किया.

ये भी पढ़ें: Donald Trump के सलाहकार नवारो ने भारत को फिर दी धमकी, BRICS देशों पर बोला तीखा हमला, कहा-‘सदस्य देश एक-दूसरे से करते हैं नफरत’, चीन का दिखाया डर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image