Friday, October 30, 2026
HomeIndiaIndia Pakistan Conflict Update: 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ का...

India Pakistan Conflict Update: 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ का प्रयास, हाई स्पीड मिसाइलों का किया इस्तेमाल, विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

India Pakistan News: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच विदेश मंत्रालय और सेना की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान ने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की, हाई-स्पीड मिसाइलें और ड्रोन का उपयोग किया। भारत ने अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया।

India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं. उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए. भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया. पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें.”

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी ये जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है.” उन्होंने कहा-‘आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई.”

‘पाकिस्तान फैला रहा झूठ, वायुसेना को कोई नुकसान नहीं’

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया. पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है. भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है.”

इसे भी पढ़ें: India Pak Conflict: पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत का एयर डिफेंस सिस्टम S400 पूरी तरह सुरक्षित, भारतीय सेना ने खोली पोल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image