Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAir India की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के साथ टला बड़ा हादसा, प्लेन में...

Air India की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के साथ टला बड़ा हादसा, प्लेन में 158 यात्री थे सवार

Air India Flight Incident: एयर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। मंगलवार को उड़ान के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में 158 यात्री सवार थे।

Air India Flight: एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया. कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट से मंगलवार को एक पक्षी टकरा गया, जिसके कारण एयरलाइन को अपनी वापसी यात्रा रद्द करनी पड़ी. एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में 158 यात्री सवार थे. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया.

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पक्षी टकराने का पता चला

अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान से पक्षी के टकराने का पता चला. उन्होंने बताया कि विमान को रोक दिया गया है और एयर इंडिया के इंजीनियरों ने व्यापक जांच की. एयरलाइन के अधिकारियों ने इस घटना के कारण विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी. एयरलाइन ने 137 यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की, जो बाद में कोलंबो के लिए रवाना हो गए.

एयरलाइन ने बयान में कही ये बात

एयरलाइन ने X पर बयान जारी कर कहा ‘कि पक्षी टकराने के कारण AI-274 की तकनीकी जांच जरूरी थी. यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. असुविधा के लिए खेद.’ यात्रियों को मुआवजे और री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया गया.

एयरइंडिया के प्लेन के साथ हाल में दूसरी घटना

बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट में एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान बोइंग 787 का ‘रैम एयर टर्बाइन’ (RAT) अप्रत्याशित रूप से सक्रिय हो गया था, जिसके बाद विमान सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया और विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है. यह घटना विमान की फाइनल लैंडिंग के दौरान हुई.

ये भी पढ़ें: Jaffar Express Attack: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट से ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image