Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsKerala: एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट में बम होने की...

Kerala: एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी,जांच में निकली फर्जी

कोझिकोड, केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह के लिए रवाना होने वाले एयर अरबिया के एक विमान में शनिवार को बम होने की सूचना मिलने पर विमान को रोक दिया गया.बम निरोधक दस्ते ने विमान का गहन निरीक्षण किया जिसमें यह धमकी फर्जी पाई गई.हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

विमान में मिला था बम लिखा नोट

हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शारजाह से कालीकट आए यात्रियों में से एक ने सीट पर ‘बम’ लिखा हुआ एक नोट छोड़ा था, विमान के उड़ान भरने से पहले एक कर्मचारी की नजर इसपर पड़ी.अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना की गई,बम निरोधक दस्ते ने विमान का गहन निरीक्षण किया.

जांच में धमकी निकली फर्जी

अधिकारी ने सुबह करीब 11 बजे कहा,’बाद में पता चला यह फर्जी धमकी थी.निरीक्षण और सुरक्षा जांच अभी समाप्त हई है. हम उड़ान को मंजूरी देने से पहले बम का पता लगाने वाले दस्ते की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि विमान अब करीब शाम 5 बजे रवाना होगा.पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसने यह हरकत की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image