Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessIndian Economy: ट्रंप टैरिफ का साइड इफेक्ट! ADB ने घटाया भारत का...

Indian Economy: ट्रंप टैरिफ का साइड इफेक्ट! ADB ने घटाया भारत का वृद्धि अनुमान, चालू वित्त वर्ष के किया 6.5 प्रतिशत

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% कर दिया है। यह कटौती अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और व्यापार नीतियों में बढ़ी अनिश्चितता के चलते की गई है।

Indian Economy: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने व्यापार अनिश्चितता और अमेरिका के उच्च शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 6.7 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 6.5 प्रतिशत कर दिया. जुलाई के एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) में अप्रैल 2025 की तुलना में गिरावट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है.

ट्रंप टैरिफ का दिखा असर

जुलाई के एशियाई विकास परिदृश्य के अनुसार, ‘यह संशोधन मुख्य रूप से अमेरिकी शुल्क और उससे जुड़ी नीतिगत अनिश्चितता के प्रभाव के कारण किया गया है. कम वैश्विक वृद्धि के प्रभावों और भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क के प्रत्यक्ष प्रभाव के अलावा बढ़ी हुई नीतिगत अनिश्चितता निवेश प्रवाह को प्रभावित कर सकती है.’

इसमें कहा गया कि इसके बावजूद आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और ग्रामीण मांग में सुधार से घरेलू खपत में जोरदार वृद्धि होने की उम्मीद है. सेवा और कृषि क्षेत्र के वृद्धि के प्रमुख चालक होने की उम्मीद है तथा सामान्य से अधिक मॉनसूनी वर्षा के पूर्वानुमान से कृषि क्षेत्र को समर्थन मिलेगा.

वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की शुरुआती अपेक्षाओं से भी वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 में आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिल सकता है.

आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि अनुमान को पहले के 6.7 प्रतिशत के स्तर से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आया गुस्सा, बोले-‘संसद में सड़क जैसा व्यवहार-आचरण’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image