Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentIran-Israel/US War के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM Modi...

Iran-Israel/US War के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM Modi से लगाई मदद की गुहार, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonal Chauhan मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Dubai में फ्लाइट्स रद्द होने से फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से भारत लौटने में मदद की गुहार लगाई है।

Sonal Chauhan In Dubai: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के कारण सभी एयरलाइंस कंपनियों ने दुबई की सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी है. इसके कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में ही फंस गई हैं. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत लौटने में मदद की गुहार लगाई है.

‘भारत लौटने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा’

सोनल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक नोट साझा किया और कहा कि भारत लौटने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मैं मौजूदा संकट के कारण फिलहाल दुबई में फंसी हुई हूं. उड़ानें रद्द हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा.’

पीवी सिंधु भी दुबई में फंसी

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मदद का अनुरोध करती हूं. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आभारी रहूंगी. बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं लेकिन वह भी दुबई में फंस गईं हैं.

ये भी पढ़ें: Jaipur में नारी शक्ति का ऐतिहासिक महाकुंभ 8-9 मार्च को, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे शुभारंभ

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular