Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentजीतेंद्र-तुषार कपूर ने मुंबई में 559 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची, जापान...

जीतेंद्र-तुषार कपूर ने मुंबई में 559 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची, जापान की कंपनी ने खरीदी कमर्शियल प्रॉपर्टी

मुंबई। अभिनेता जीतेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई के उपनगर में स्थित एक व्यावसायिक संपत्ति को जापान के एनटीटी समूह की एक इकाई को 559 करोड़ रुपये में बेचा है। रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स द्वारा मंगलवार को साझा किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने बालाजी आईटी पार्क में 30,195 वर्ग मीटर से अधिक जगह 559.24 करोड़ रुपये में तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है। तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व तुषार कपूर तथा जीतेंद्र के पास है।

पंजीकरण नौ जनवरी को किया गया था। दस्तावेजों के अनुसार, इसमें उपनगरीय चांदिवली में स्थित आईटी पार्क में एक डेटा सेंटर वाली ग्राउंड सहित 10 मंजिला इमारत ‘डीसी-10’ और साथ ही उससे सटे हुए चार मंजिला ‘डीजल जनरेटर’ ढांचे की खरीद शामिल है।

सरकार के 2024 के प्रस्ताव के अनुसार, इस बिक्री पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। 5.59 लाख रुपये का मेट्रो उपकर अदा किया जा चुका है। सलाहकार ने बताया कि पिछले साल मई 2025 में एक 855 करोड़ रुपये का सौदा भी पंजीकृत किया गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular