Saturday, May 23, 2026
HomeउदयपुरAccident News : राजसमंद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5...

Accident News : राजसमंद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 लोग घायल

राजसमंद : शहर में भीलवाड़ा फोरलेन पर आरके जिला अस्पताल के सामने ब्रिज पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, मंगलवार सुबह एक ट्रक के मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मारने के बाद पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये।

हादसे के बाद मची चीख पुकार सुनकर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना के बाद कई लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. हालांकि, जिला अस्पताल के पास ही हादसा होने से तत्काल घायलों को अस्पताल भी पहुंचा भी दिया गया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की.

कांकरोली थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि राजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर आरके जिला अस्पताल के सामने ब्रिज पर ये दुर्घटना हुई,कांकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीलवाड़ा से नाथद्वारा जा रहे मिनी ट्रक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वह पलट गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मनोज , बदरिया और भैरू लाल के रूप में हुई है । घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular