Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsAap Mp Sanjay Singh :  संजय सिंह की सुरक्षा को लेकर अदालत...

Aap Mp Sanjay Singh :  संजय सिंह की सुरक्षा को लेकर अदालत ने दिए ईडी को निर्देश, आप पार्टी ने फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली। विशेष अदालत ने आप पार्टी के सांसद संजय सिंह की सुरक्षा को लेकर ईड़ी को निर्देश दिया है. इसको लेकर आप पार्टी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया. आप पार्टी के विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि संजय सिंह ने बताया प्रवर्तन निदेशालय के कुछ ‘‘गुप्त उद्देश्य’’ हैं. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय सिंह की ईडी की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी. सुनवाई के दौरान सिंह ने अदालत में कहा, ‘‘…उनका कुछ गुप्त उद्देश्य था. मैंने पूछा कि अगर मैं मुठभेड़ में मारा गया तो क्या होगा, कौन जिम्मेदार होगा? उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदार होंगे। जब मैं मर गया तो जिम्मेदारी का क्या मतलब रह जाएगा। मैंने बार-बार अदालत का आदेश मांगा।’’

ईडी ने किया आरोपो से खारिग

न्यायाधीश ने ईडी से पूछा कि वह सिंह से अपना कार्यालय छोड़ने की अनिच्छा के बारे में लिखित बयान क्यों चाहता है। इस पर, केंद्रीय एजेंसी ने सिंह के आरोप को खारिज किया. न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आपको उन्हें अदालत के आदेश के बिना कहीं नहीं ले जाना चाहिए।’’ न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, ‘‘चूंकि, आरोपी ने खुद भी ईडी की हिरासत में अपनी सुरक्षा के बारे में कुछ चिंताएं जताई हैं और इसलिए, यह भी निर्देशित किया जा रहा है कि इस मामले की जांच कर रही ईडी टीम के जांच अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हर तरह से आरोपी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’’ पाण्डेय ने कहा कि वे अदालत के निर्देशों के लिए उनके आभारी हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular