Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में 5 दिवसीय हेल्थ अभियान, 3.56 लाख गर्भवती महिलाओं की जांच,...

राजस्थान में 5 दिवसीय हेल्थ अभियान, 3.56 लाख गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई-रिस्क मामलों पर विशेष निगरानी

राजस्थान में 15 जुलाई से चले पांच दिवसीय अभियान के तहत 3.56 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं और 37,558 हाई-रिस्क मामलों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई तथा कमियों में सुधार के निर्देश दिए गए।

Rajasthan Pregnancy Campaign : जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए गए पांच दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान 3.56 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। अभियान में 37,558 हाई-रिस्क गर्भवतियों की विशेष समीक्षा कर प्रसवपूर्व सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सेवा गुणवत्ता की गहन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई। साथ ही 37 हजार 558 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड की समीक्षा कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव पूर्व जांच, रिकॉर्ड संधारण तथा सेवा गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की गई है।

हर तीसरे दिन एएनएम करेंगी स्वास्थ्य विजिट

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस अभियान में चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के लिए संबंधित प्रत्येक एएनएम को हर तीसरे दिन विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 14 हजार 836 गर्भवती महिलाओं का रियल-टाइम सत्यापन एवं साक्षात्कार कर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आंकलन भी किया गया। इस दौरान सेवाओं में जो भी कमियां मिली हैं, उनका समाधान किया जायेगा।

राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान 8 हजार 414 स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण कर दवाओं व जांच सेवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की क्रियाशीलता, साफ-सफाई सहित विभिन्न मानकों पर गुणवत्ता मूल्यांकन किया गया है। इसके अतिरिक्त 7731 एमसीएचएन सेशन की मॉनिटरिंग की गई साथ ही, सभी अधिकारियों को इन निरीक्षणों में मिली कमियों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये गये।

3.56 लाख गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड की जांच

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि 18 जुलाई को राज्य भर में एक साथ 3 हजार 62 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के सेशन की मॉनिटरिंग की गई है, जिनमें 1 लाख 5 हजार 629 गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सेवायें प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए के इन सत्रों में पहली तिमाही की 31 हजार 919, दूसरी तिमाही की 36 हजार 706 एवं तीसरी तिमाही की 37 हजार 4 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि 98 हजार 247 महिलाओं के रक्त की जांच की गई। एनीमिया प्रबंधन हेतु 12 हजार 173 को आयरन सुक्रोज एवं 9 हजार 284 को एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 16 हजार 634 महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु मा वाउचर प्रदान किए गए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image