Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsBalasore Student Death: बालासोर में कॉलेज छात्रा आत्मदाह मामले में ABVP नेता...

Balasore Student Death: बालासोर में कॉलेज छात्रा आत्मदाह मामले में ABVP नेता समेत 2 गिरफ्तार, छात्रा को उकसाने का आरोप

Balasore Student Suicide Case: ओडिशा के बालासोर में कॉलेज छात्रा की आत्मदाह मामले में ABVP नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने एक शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन न्याय न मिलने से परेशान होकर उसने खुद को आग लगा ली। 95% जलने के कारण छात्रा की 14 जुलाई को एम्स भुवनेश्वर में मौत हो गई थी।

Balasore Student Death: ओडिशा के बालासोर जिले में 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने हुई छात्रा की मौत के सिलसिले में रविवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का मामला

बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज में एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराई गई यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कथित रूप से न्याय न मिलने के बाद खुद को आग लगा ली थी. पुलिस ने बताया था कि छात्रा 95 प्रतिशत तक जल गई थी और 14 जुलाई की रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई थी.

2 को और किया गया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉलेज छात्र ज्योति प्रकाश बिस्वाल शामिल है जो छात्रा को बचाने के प्रयास में झुलस गया था. इसके अलावा छात्र संगठन की राज्य इकाई के संयुक्त सचिव शुभ्रा संबैत नायक को गिरफ्तार किया गया है. बिस्वाल को हाल में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. उन्हें रविवार देर रात उनके घरों से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले, कॉलेज में सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू और संस्थान के पूर्व प्राचार्य दिलीप घोष को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.

कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों बिस्वाल और नायक को रविवार रात बालासोर के उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: 5 युद्ध खत्म कराए… मान नहीं रहे ट्रंप, भारत पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का फिर किया दावा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image