Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsKarnatka highway Accident : कर्नाटक के हावेरी में दर्दनाक सड़क हादसा,मिनी बस...

Karnatka highway Accident : कर्नाटक के हावेरी में दर्दनाक सड़क हादसा,मिनी बस ट्रक से टकराई,13 लोगों की मौत, 4 घायल

हावेरी (कर्नाटक),कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक मिनी बस के एक ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब मिनी बस हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई.

वैन में 17 लोग थे सवार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिनी बस में कुल 17 लोग सवार थे.उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.उन्होंने बताया कि 4 घायलों में से 2 अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं.

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने पीटीआई से कहा, ‘पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे.ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था.टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी.उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image