Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsMahaKumbh 2025: महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले दिन ही 1.60...

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले दिन ही 1.60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ नगर। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया है. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा. मेल प्रशासन ने बताया सोमवार को शाम 4 बजे तक 1.60 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

मेला क्षेत्र में स्नान के बाद लोगों की भीड़ ने अखाड़ों में नागा साधुओं का आशीर्वाद लिया. वहीं सेक्टर-16 में स्थित किन्नर अखाड़ा में भी भारी संख्या में लोग किन्नर संतों का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. राजस्थान के बालोत्रा जिले से 11 लोगों की टोली लेकर किन्नर अखाड़ा पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि वह पहली बार इस मेले में आए हैं और किन्नर अखाड़ा का बोर्ड देखकर अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, ”किन्नर अखाड़ा में साधु-संतों को सनातन धर्म का प्रचार करते देख अच्छा लग रहा है. यह समाज काफी समय से उपेक्षित रहा, लेकिन कुंभ ने इन्हें संत के रूप में अपनाया, जो सराहनीय है.”

मुंबई से पहली बार किन्नर अखाड़े में आए लाल जी भाई भानुशाली ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस शिविर के बारे में पता चला. भानुशाली ने कहा कि मुंबई और कच्छ (गुजरात) से 1,500 लोग उनके साथ महाकुंभ में आए हैं और बारी-बारी से ये सभी लोग किन्नर अखाड़े को देखने जा रहे हैं.

भानुशाली ने मेले की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार और मेला प्रशासन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “किसी अन्य सरकार के शासन में इतनी साफ-सफाई और शौचालय, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं की ऐसी व्यापक व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. मुख्यमंत्री योगी जी ने बहुत शानदार और अद्भुत व्यवस्था की है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image