Friday, October 30, 2026
HomeLatest News'नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ‘धमाधम’ काम के लिए तैयार...

‘नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ‘धमाधम’ काम के लिए तैयार रहें’,RBI के कार्यक्रम में बोले PM Modi

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिकारियों से ‘धमाधम’ काम के लिए तैयार रहने को कहा है.उन्होंने कहा कि उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के अगले ही दिन से भरपूर काम होने वाला है. प्रधानमंत्री ने आम चुनाव के बाद नई सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए और दृढ़ता और गंभीरता से काम शुरू होगा.

”अभी 100 दिन चुनाव मैं व्यस्त हूं”

RBI के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, अभी 100 दिन चुनाव मैं व्यस्त हूं.आपके पास भरपूर समय है.आप सोच कर रखिए, क्योंकि शपथ लेने के दूसरे दिन ही धमाधम काम आने वाला है.”7 चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होगा,वोटों की गिनती 4 जून को होगी.नई सरकार जून में शपथ लेगी.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में 2019 में मोदी के दूसरे कार्यकाल में 100 दिन के भीतर जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के साथ कई कदम उठाये गये थे.

मोदी ने कहा कि कई नये क्षेत्र बन रहे हैं और उन क्षेत्रों के वित्तपोषण में विशेषज्ञता विकसित करने की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी में नवोन्मेष के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और कार्य के लिए टीम के साथ कर्मचारियों की पहचान के संबंध में आने वाले प्रस्तावों के लिए तैयार रहने को कहा,उन्होंने बैंक अधिकारियों और नियामकों से अंतरिक्ष और पर्यटन जैसे नये और परंपरागत क्षेत्रों की जरूरतों के लिए तैयार करने को कहा,मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image