बंगाल में BJP का बड़ा फैसला, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री

0
61

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में आखिरकार Suvendu Adhikari के नाम पर मुहर लग गई है और अब वह शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में सभी बीजेपी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जताई। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। खास बात यह रही कि इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

कोलकाता में शनिवार सुबह 11 बजे भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है और इसी के साथ पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

इससे पहले 7 मई को राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था, जिसके साथ ही Mamata Banerjee सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई।

शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे कई बड़ी वजहें मानी जा रही हैं। उन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था और इस बार भवानीपुर में भी बड़ी जीत दर्ज की। बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे भी उन्हें अहम रणनीतिकार माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व और खासतौर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमित शाह के करीबी होने के कारण उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी।