Wednesday, May 13, 2026
HomeLatest Newsयमुना का पानी अब पहुंचेगा शेखावाटी! हरियाणा के साथ पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर...

यमुना का पानी अब पहुंचेगा शेखावाटी! हरियाणा के साथ पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर बनी सहमति

Yamuna Water Project: राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच बुधवार को यमुना पाइपलाइन प्रोजेक्ट को लेकर सहमति बन गई है. इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के आवास पर अहम बैठक हुई. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल मौजूद रहे.

Yamuna Water Project: राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच बुधवार को यमुना पाइपलाइन प्रोजेक्ट को लेकर सहमति बन गई है. इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के आवास पर अहम बैठक हुई. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल मौजूद रहे. बैठक में यमुना जल परियोजना के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

लंबे समय से चले आ रहे जल संकट से राहत की उम्मीद

दोनों राज्यों के बीच जल आपूर्ति को लेकर सहमति बनने के बाद अब परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ माना जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों को लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल शेखावाटी क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और कई इलाकों में खारा पानी बड़ी समस्या बना हुआ है. ऐसे में यमुना का पानी लाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी. इस परियोजना को क्षेत्र के लिए “लाइफलाइन प्रोजेक्ट” माना जा रहा है.

‘सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बैठक से जुड़ी फोटो शेयर करते हुए कहा कि आज नई दिल्ली स्थित निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जल संसाधन प्रबंधन, जल संरक्षण, सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा ?

बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और हमारे बीच कई विषयों को लेकर बात हुई. हरियाणा और राजस्थान की यमुना पाइपलाइन की गाइडलाइन तय की गई है, ताकि काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. यमुना का जल शेखावटी तक आएगा, इसके लिए जल्द से जल्द काम किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें गाइडलाइंस दी हैं और हम सभी मुख्यमंत्री उन गाइडलाइंस पर काम कर रहे हैं. हमने तय किया है कि अब कम गाड़ियां चलेंगी. हम सभी को इनका पालन करना है.”

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट में विजय पास, TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन, विरोध में पड़े इतने वोट


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular