Wednesday, May 13, 2026
HomeIndiaतमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट में विजय पास, TVK को मिला 144 विधायकों...

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट में विजय पास, TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन, विरोध में पड़े इतने वोट

Thalapathy Vijay Floor Test: विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है. फ्लोर टेस्ट में सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि 22 विधायकों ने विरोध में मतदान किया।

Thalapathy Vijay Floor Test: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। फ्लोर टेस्ट में सरकार को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 22 विधायकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया.

विश्वास मत के दौरान TVK सरकार को Congress, VCK और AIADMK के बागी गुट का समर्थन मिला. बताया जा रहा है कि एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने सरकार के पक्ष में वोट किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर विभिन्न दलों के विधायकों ने चर्चा की.

TVK के पक्ष में पड़े 144 वोट

मतों के विभाजन के बाद विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि 22 विधायकों ने विरोध में मतदान किया. वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) और भारतीय जनता पार्टी(BJP) समेत 5 विधायक मतदान के दौरान तटस्थ रहे. मुख्य विपक्षी दल द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने मतदान से पहले ही सदन से वॉकआउट किया.

“हॉर्स ट्रेडिंग” के आरोपों को किया खारिज

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष की ओर से लगाए गए खरीद-फरोख्त यानी “हॉर्स ट्रेडिंग” के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार हॉर्स ट्रेडिंग नहीं, बल्कि हॉर्स स्पीड से काम करना चाहती है.’ विजय ने सदन को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी और पिछली सरकारों की जनहितकारी योजनाओं को भी जारी रखा जाएगा.

विजय ने पास की पहली राजनीतिक परीक्षा

फ्लोर टेस्ट में जीत के साथ TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की यह पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पार कर लिया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद की पहले करारी हार, फिर BCCI ने कप्तान पैट कमिंस पर ठोका जुर्माना, जानें किस गलती की मिली सजा ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular