Wednesday, May 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentNo Entry 2 : सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘नो एंट्री’ में...

No Entry 2 : सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘नो एंट्री’ में अब दिखेंगे वरुण धवन और शाहिद कपूर? मेकर्स ने तैयार किया बड़ा प्लान

नो एंट्री 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आई है। वरुण धवन के बाद अब शाहिद कपूर की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स शाहिद से बातचीत कर रहे हैं और वह फिल्म का बेसिक आइडिया भी सुन चुके हैं। साल 2005 की सुपरहिट कॉमेडी नो एंट्री के सीक्वल में नई स्टारकास्ट और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

No Entry 2 : सलमान खान (Salman Khan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘नो-एंट्री’ (No Entry 2) के सीक्वल पर तेजी से काम हो रहा है। लेकिन इसबार फैंस को पुराने स्टार्स देखने को नहीं मिलेंगे, क्योंकि नए स्टार्स के साथ ‘नो-एंट्री 2’ को बनाया जा रहा है। इस मूवी की कास्टिंग पर तेजी से काम हो रहा है। वैसे तो इस प्रोजेक्ट के साथ कई नए एक्टर्स को जोड़ने की कोशिश की गई है, लेकिन जितनी तेजी से यह स्टार्स से आए, उतनी ही तेजी से एग्जिट की खबरें भी आने लगीं। इस बीच डायरेक्टर अनीस बज्मी भी अपने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन ‘नो एंट्री 2’ को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। वहीं शाहिद कपूर की एंट्री ने फैंस को चौंका दिया है।

साल 2005 में रिलीज हुई थी ‘नो एंट्री’

साल 2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ उस दौर की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, बिपाशा बसु, ईशा देओल और लारा दत्ता जैसे सितारों ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया था। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की थी। यही वजह है कि अब इसके दूसरे पार्ट नो एंट्री 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और नई स्टारकास्ट के साथ फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी चल रही है।

फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह सामने आ रहा है कि वरुण धवन पहले ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बताए जा रहे हैं। वहीं अब शाहिद कपूर के नाम की चर्चा ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। खबरें हैं कि मेकर्स शाहिद को भी फिल्म में अहम रोल के लिए जोड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वरुण धवन और शाहिद कपूर पहली बार किसी बड़ी कॉमिक एंटरटेनर में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों की एनर्जी और कॉमिक स्टाइल फिल्म को नया रंग दे सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से शाहिद की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

‘नो एंट्री 2’ में शाहिद की एंट्री!

अनीस बज्मी की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म के लिए शाहिद कपूर से बातचीत चल रही है। दरअसल, फिल्म में तीन मेन लीड एक्टर्स में से एक रोल के लिए वरुण धवन का नाम पहले ही लगभग फाइनल माना जा रहा है। वहीं अब मेकर्स शाहिद कपूर को भी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद फिल्म का बेसिक आइडिया सुन चुके हैं और जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट नैरेशन भी दी जाएगी।

कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता है, तो फिल्म साल 2026 के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए मैराथन शूटिंग शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं, ताकि फिल्म को तय समय पर दर्शकों के सामने लाया जा सके। फिल्म को लेकर सबसे दिलचस्प बात वरुण धवन और शाहिद कपूर की संभावित जोड़ी को माना जा रहा है। अगर शाहिद इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर देते हैं, तो पिछले दो दशकों के दो सबसे टैलेंटेड और एनर्जेटिक एक्टर्स पहली बार किसी बड़े कॉमिक एंटरटेनर में साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म में वरुण और शाहिद की केमिस्ट्री कुछ वैसी ही देखने को मिल सकती है, जैसी अंदाज़ अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान के बीच देखने को मिली थी। हालांकि, यह पूरी तरह से ‘नो एंट्री’ की दुनिया होगी, लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट भी जोड़ा जाएगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular