Tuesday, May 26, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, फायरिंग में 3 पुलिस कर्मी...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, फायरिंग में 3 पुलिस कर्मी और 2 CRPF जवान घायल

संदेशखाली में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा भड़क गई, जहां गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग की गई। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी और 2 CRPF जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें देसी बम और हथियार बरामद किए गए।

Sandeshkhali Firing: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य के कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है. इसी बीच संदेशखाली से देर रात हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम पर हमला कर दिया गया. इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं.

हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जवाबी कार्रवाई के बाद हालात को नियंत्रण में लिया. तलाशी अभियान के दौरान मौके से देसी बम, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

गश्त कर रही टीम पर उपद्रवियों ने की फायरिंग

घटना नाजत थाना क्षेत्र के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी इलाके की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में पहले से राजनीतिक तनाव बना हुआ था. सूत्रों के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम जब इलाके में गश्त कर रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी.

इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई. संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी विवादों में रहा संदेशखाली

संदेशखाली इससे पहले भी राजनीतिक हिंसा और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा है. चुनाव परिणामों के बाद हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुल मिलाकर, चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में बढ़ता तनाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता’, राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले-‘निष्पक्ष चुनाव हो जाएं तो 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत सकती’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular