Upcoming Cars in May 2026: मई का महीना ऑटो सेक्टर के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई दिग्गज कार कंपनियां अपनी नई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च करेंगी. ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको कई बेहतरीन ऑप्शन मिलने वाले हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि इस महीने कौन- कौनसी नई कारें मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं.
Honda City Facelift
इस फेहरिस्त में सबसे पहले बात करते हैं Honda City के Facelift मॉडल की जो 22 मई को लॉन्च होने वाली है. नई होंडा सिटी में कई बड़े बदलाव किए हैं. होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर का इंजन और हाइब्रिड इंजन देखने को मिल सकता है. कार में अगर प्रमुख बदलावों की बात की जाए तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़ी टच स्क्रीन, पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
Tata Sierra EV
टाटा की 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक ऑल-इलेक्ट्रिक सिएरा होने जा रही है. यह कार मई के तीसरे सप्ताह के आसपास लॉन्च हो सकती है. इस कार में 2 बैटरी विकल्प और डुअल मोटर का ऑप्शन मिल सकता है. जिससे इसकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा. कार में अंदर की तरफ बड़ी स्क्रीन और कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे. इंटीरियर रेगुलर सिएरा के समान होने की उम्मीद है, जिसमें बेसिक मॉडल में दो स्क्रीन और उच्च मॉडल में तीन स्क्रीन होंगी.

Toyota Urban Cruiser EV
टोयोटा अर्बन क्रूज़र EV भी मई के महीने में लॉन्च होने वाली है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2 बैटरी विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है. इस कार की रेंज 543 किलोमीटर तक हो सकती है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी. यह SUV शहर और लंबी दूरी दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है.

Honda ZR-V SUV
होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ, होंडा 22 मई को ZR-V लॉन्च करेगी. यह प्रीमियम 5-सीटर SUV भारत में CBU के रूप में आएगी और स्कोडा कोडियाक लाउंज को टक्कर देगी. ZR-V में 2.0 लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन होने की संभावना है जो लगभग 180 हॉर्सपावर जनरेट करेगा. यह SUV उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती हैं जो परफॉर्मेंस और लग्जरी दोनों चाहते हैं. इसमें मॉर्डन डिजाइन और कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, फायरिंग में 3 पुलिस कर्मी और 2 CRPF जवान घायल



