Friday, May 22, 2026
HomeIndia'काउंटिंग डे पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं', TMC...

‘काउंटिंग डे पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं’, TMC की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने TMC की याचिका खारिज करते हुए कहा कि मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं है और किसी नए हस्तक्षेप की जरूरत नहीं। टीएमसी की ओर से कपिल सिब्बल ने पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र दोनों के कर्मचारियों की तैनाती वैध है।

Supreme Court: 4 को आने वाले परिणामों से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, TMC ने चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती के लिए मुख्य रूप से केंद्र सरकार और PSU के कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था. इस अहम मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की. इस पूरे विवाद सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी नया आदेश पारित करने से साफ इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने स्पष्ट किया कि वोटों की गिनती के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में किसी नए निर्देश या हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

TMC की तरफ से दी गई ये दलील

टीएमसी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इन मुख्य मुद्दों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि: चुनाव आयोग बैठकों की जानकारी साझा नहीं कर रहा, पहले से मौजूद माइक्रो ऑब्जर्वर के बावजूद अतिरिक्त केंद्रीय कर्मचारियों की जरूरत नहीं, सिब्बल ने दलील दी कि सर्कुलर के अनुसार राज्य सरकार का नामांकित व्यक्ति होना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग अपनी मर्जी से नियुक्तियां कर रहा है.

कोर्ट ने क्या कहा?

बेंच ने दलीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नियमों में यह स्पष्ट है कि काउंटिंग सुपरवाइजर और सहायक राज्य या केंद्र-किसी भी पूल से नियुक्त किए जा सकते हैं. इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को गलत नहीं कहा जा सकता. कोर्ट ने सिब्बल की दलीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ऐसा नहीं है जैसा आप बता रहे हैं.”

क्या है पूरा विवाद ?

यह पूरा मामला मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाया जाएगा, जिसका टीएमसी विरोध कर रही थी. TMC का कहना है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी बराबर शामिल किया जाना चाहिए. इसी आदेश को चुनौती देने के लिए TMC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

चुनाव आयोग के निर्देश ही लागू रहेंगे

इस फैसले के बाद साफ है कि मतगणना प्रक्रिया में चुनाव आयोग के निर्देश ही लागू रहेंगे. चुनावी नतीजों से पहले आए इस निर्णय को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. कुल मिलाकर, सुप्रीम कोर्ट के रुख ने चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखते हुए टीएमसी की मांग को फिलहाल खारिज कर दिया है, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमा गया है.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी’, तेहरान के नए प्रस्ताव को ट्रंप ने ठुकराया, दिए 2 ऑप्शन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular