Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsDC vs RR : वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाकर बुरे फंसे काइल...

DC vs RR : वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाकर बुरे फंसे काइल जैमिसन, बीसीसीआई ने सुनाई ये बड़ी सजा

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आक्रामक व्यवहार के लिए एक डिमैरिट अंक मिला। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उन्होंने आक्रामक जश्न मनाया, जिसे आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। अनुच्छेद 2.5 के तहत यह कार्रवाई हुई।

DC vs RR : जयपुर। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान आक्रामक व्यवहार भारी पड़ गया है। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को आउट करने के बाद जैमीसन ने जिस प्रकार से जश्न मनाया, उसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। मैच अधिकारियों ने इस हरकत को खेल भावना के खिलाफ मानते हुए जैमीसन पर एक डिमैरिट अंक का जुर्माना लगाया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुसार, खिलाड़ियों को विपक्षी खिलाड़ी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना जरूरी होता है।

आईपीएल ने बयान में कहा, काइल जैमीसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया जिसके लिए उन्हें एक डिमैरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई।

जैमिसन को एक डिमैरिट अंक का जुर्माना लगाया गया

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी अन्य खिलाड़ी का अपमान करते हैं या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकते हैं।

यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में घटी, जब 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जैमीसन आक्रामक अंदाज में उनके पास गए। सूर्यवंशी ने हालांकि किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं की लेकिन वह ऐसा कर सकते थे। जैमीसन ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular