Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaआसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर मचा बवाल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, बुलानी...

आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर मचा बवाल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी करते हुए पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर बड़ा बवाल हो गया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बेकाबू भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हिंसक भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए.

कैसे अचानक भड़की हिंसा ?

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद कमेटी के सदस्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. हालात तेजी से बिगड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की. इस दौरान दंगाइयों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और आसपास की गलियों में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की.

बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और पैरामिलिट्री फोर्स बुलानी पड़ी. कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया. फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो.

CCTV के आधार पर दंगाईयों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना को लेकर आसनसोल के पुलिस उपायुक्त (DCP) वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उनका कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील

डीसीपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत कर दी गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular