Thursday, April 23, 2026
HomeLatest Newsनंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने वोट डालकर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की,...

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने वोट डालकर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की, बोले- TMC दादागिरी नहीं चलेगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में वोट डालकर चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की सराहना की और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर गड़बड़ी न कर पाने का दावा किया। ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे अधिकारी के अलावा अन्य उम्मीदवारों ने भी मतदान किया, जबकि कड़ी सुरक्षा के बीच 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग जारी है।

Bengal Election 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत के अहम चेहरे और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बृहस्पतिवार सुबह नंदीग्राम में अपना वोट डालकर चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे संतोषजनक बताया। अधिकारी सुबह आठ बजे से कुछ समय पहले ही पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदनायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ नंबर 79 पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रार्थना करता हूं। वे (तृणमूल कांग्रेस) ज्यादा गड़बड़ी नहीं कर पाए और न ही कर पाएंगे। मतदान से पहले की रात आमतौर पर निर्णायक होती है। प्रथम दृष्टया, निर्वाचन आयोग और केंद्रीय बलों को धन्यवाद देना चाहिए।

नंदीग्राम से पुन: चुनाव लड़ने के अलावा अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं जहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर ने भी शंभूनाथ प्राथमिक शिक्षा सदन में अपना वोट डाला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खड़गपुर सदर उम्मीदवार दिलीप घोष ने भी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के औद्योगिक शहर में स्थित सेरोसा स्टेडियम के बूथ नंबर 263 पर अपना वोट डाला।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने कहा कि वह घर पर ही रहेंगे और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि ज्यादा आवाजाही की कोई जरूरत है। लोग शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं। स्थिति सामान्य है। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular