Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsWeather Update : राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे...

Weather Update : राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश,कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश,मौसम का पूरा अपडेट

जयपुर,राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के सिरोही के रेवदर में सर्वाधिक 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 18 मिमी, उदयपुर के गोगुंदा में 15 मिमी, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 13 मिमी,भीलवाड़ा के मांडल में 13 मिमी, अजमेर के गोयला में 13 मिमी, भरतपुर के वैर में 12 मिमी, सिरोही के पिंडवाड़ा में 11 मिमी, जालोर के सांचौर में 11 मिमी, आबूरोड में 10 मिमी, भरतपुर में 10 मिमी, राजसमंद के देवगढ़ में 10 मिमी और अन्य कई स्थानों पर 9 मिमी से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.हालांकि, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आगामी 4-5 दिन राज्य में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular