Sunday, May 31, 2026
HomeLatest News'हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं', ईरानी विदेश मंत्रालय बोला- दूसरे दौर की...

‘हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं’, ईरानी विदेश मंत्रालय बोला- दूसरे दौर की बातचीत की कोई योजना नहीं

Iran US Conflict: ईरान ने US के साथ बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका बार-बार अपना रुख बदलता रहा है, जिससे कूटनीतिक प्रक्रिया कमजोर हुई है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल दूसरे दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है। साथ ही कहा कि अगर भविष्य में कोई समझौता होता है, तो उसमें मजबूत और भरोसेमंद गारंटी जरूरी होगी।

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है, जिसमें दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी साफ नजर आती है. ईरान ने साफ कहा है कि उसे अमेरिका पर कोई भरोसा नहीं है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका ने कूटनीति के साथ धोखा किया है और लगातार अपना रुख बदल रहा है.

पाकिस्तान को 10 सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा

ईरान ने बताया कि उसने पाकिस्तान को एक 10 सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा है. इसके साथ ही ईरान ने इजराइल और अमेरिका को हॉर्मुज स्ट्रेट में पैदा हुए संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि हमलों से पहले यह जलमार्ग पूरी तरह सुरक्षित था. विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका बार-बार अपना रुख बदल रहा है, जिससे किसी भी समझौते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है.

‘दूसरे दौर की वार्ता की योजना नहीं’

ईरान ने कहा कि यदि अमेरिका के साथ कोई समझौता होता है, तो उसमें ठोस और भरोसेमंद गारंटी होना जरूरी है, अन्यथा वह स्वीकार्य नहीं होगा. साथ ही ईरान ने यह भी कहा कि उनकी फिलहाल दूसरे दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है. अमेरिका से आगे बातचीत को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

लेबनान में युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने लेबनान में युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ा है. ईरान के इस बयान से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की बजाय और बढ़ता जा रहा है, और फिलहाल शांति वार्ता की राह मुश्किल नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ के सामने भी धुरंधर-2 का जादू बरकरार, कमाई के मामले में पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर आमिर खान की ‘दंगल’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image