Monday, April 20, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment'भूत बंगला' के सामने भी धुरंधर-2 का जादू बरकरार, कमाई के मामले...

‘भूत बंगला’ के सामने भी धुरंधर-2 का जादू बरकरार, कमाई के मामले में पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर आमिर खान की ‘दंगल’

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म ने करीब 1748 करोड़ रुपये की कमाई कर Pushpa 2 को पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की रिलीज को 32 दिनों का समय बीच चुका है. बावजूद उसके फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. मूवी ने कमाई के मामले में कई दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. धुरंधर-2 अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

पुष्पा-2 को कमाई के मामले में पछाड़ा

‘धुरंधर-2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पुष्पा-2 को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1748.91 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पुष्पा 2 ने कुल 1742 करोड़ रुपए कमाए थे. इसी के साथ ही धुरंधर-2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. अब इस लिस्ट में पहले नंबर पर दंगल जिसने 2070 करोड़ की कमाई की, दूसरे नंबर बाहुबली-2 का नाम आता है जिसने 1788 करोड़ की कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर-2 का रिलीज के 31 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1749.01 करोड़ हो गया था, फिल्म ने ओवरसीज में 419.07 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रहा.

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ एसएस राजामौली के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी. ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788 करोड़ है. आपको बता दें कि इस समय ‘धुरंधर 2’ 1756 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यानी बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इसे मात्र 32 करोड़ और चाहिए. फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर-2’ जल्द ही यह आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, अब वर्किंग डेज शुरू होने से कलेक्शन की स्पीड थोड़ी धीमी पड़ सकती है.

भूत बंगला की रिलीज का भी असर नहीं

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई मूवी ‘भूत बंगला’ ने धुरंधर-2 के कलेक्शन पर थोड़ा प्रभाव जरूर डाला है, लेकिन उसके बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म का जादू अब भी बरकरार है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पांचवें रविवार को 5.20 करोड़ रुपए का कमाए थे.

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, 16 लोगों की मौत, कई घायल


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular