Monday, April 20, 2026
HomeIndiaजम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, खाई में गिरी यात्री बस,...

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, 16 लोगों की मौत, कई घायल

Udhampur Bus Accident: उधमपुर में एक दर्दनाक हादसे में यात्री बस खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दुर्घटना रामनगर क्षेत्र में एक खतरनाक मोड़ पर हुई. हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा ?

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में हुआ. पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई. प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर जताया दुख

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उन्हें हिम्मत दे. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. मैंने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, SDRF और हेल्थ डिपार्टमेंट को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है.”

ये भी पढ़ें: ईरान की प्रतिबंधों पर दो टूक, ‘अगर हमारे तेल निर्यात पर रोक लगाई , तो दुनिया भर को भुगतने होंगे नतीजे’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular