Deepika Padukone pregnancy news : मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, और इसी बीच उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। क्योंकि वो दोबारा पिता बनने वाले हैं। खुद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर
दीपिका पादुकोण ने बेहद खास और यूनिक अंदाज में यह खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रेग्नेंसी किट भी नजर आ रही है। किट पर बनी दो लाइनें इस खबर की पुष्टि करती हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में इविल आई का स्टिकर लगाकर पोस्ट को और भी दिलचस्प बना दिया।
गौरतलब है कि दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था, और अब करीब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई इस कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की, वहीं यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने पर बधाई दी।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और उनकी पहली झलक दीपावली के मौके पर दिखाई थी। दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी मुश्किल रही थी क्योंकि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही है, लेकिन वे आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं। अभिनेत्री शाहरुख खान की ‘किंग’ और ‘पठान-2’ में दिखेंगी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी ‘राका’ में भी नजर आने वाली है। फिल्म से अभिनेता अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।



