Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsICC ODI Rankings: विराट कोहली को पाक के खिलाफ नाबाद शतक का...

ICC ODI Rankings: विराट कोहली को पाक के खिलाफ नाबाद शतक का मिला फायदा, रैंकिंग में पहुंचे इस पायदान पर, शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार

ICC ODI Rankings: विराट कोहली को उनकी शानदार पारी का फायदा मिला है, कोहली आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं शुभमन गिल अभी भी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर बरकरार हैं. जबकि केएल राहुल 15वें नंबर पर आ गए हैं।

ICC Rankings: भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ICC एक दिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. गिल ने यहां बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी. उन्हें इससे 21 रेटिंग अंक मिले और अब उनके 817 रेटिंग अंक हो गए हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर अब उनसे 47 अंक पीछे हैं जबकि पहले यह अंतर 23 अंक का था.

5वे पायदान पर पहुंचे विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाने वाले विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि केएल राहुल 15वें स्थान पर आ गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के विल यंग आठ पायदान चढकर 14वें और टॉम लैथम 11 पायदान चढकर 30वें स्थान पर आ गए है. वहीं रचिन रविंद्र 18 पायदान चढ़कर अब 24वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों में केशव महाराज और मैट हेनरी शीर्ष पांच में

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी चार स्थान के फायदे के साथ 50वें और जोश इंगलिस 18 स्थान के फायदे के साथ 81वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों में केशव महाराज और मैट हेनरी शीर्ष पांच में और एडम जम्पा शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image