Vaibhav Sooryawanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इस उपलब्धि के साथ वैभव भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उनके चयन की खबर आते ही परिवार, गांव और पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई.
वैभव को IPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका दिया है.
‘कड़ी मेहनत का मिला फल’
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि बचपन से ही वैभव ने क्रिकेट के लिए कड़ी मेहनत की है और आज उसकी मेहनत का फल मिला है. उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का मौका मिलना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और उनका सपना भी अब पूरा हो गया है. उन्होंने चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वैभव टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरेगा.
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में सेलेक्शन पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने ऐसे जताई खुशी#VaibhavSuryavanshi pic.twitter.com/xwP6BD6Fwl
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 6, 2026
‘वैभव करेगा देश का नाम रोशन’
वैभव की दादी उषा सिंह भी अपने पोते की उपलब्धि से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है और उन्हें विश्वास है कि वैभव आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेगा. वहीं उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव का चयन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए खुशी की बात है.
ये भी पढ़ें: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, 3 महीने अब तक इतना हो गया महंगा



