Sunday, June 7, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessघरेलू एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, 3 महीने अब तक इतना...

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, 3 महीने अब तक इतना हो गया महंगा

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। इस तरह तीन महीनों में सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

LPG Price Hike: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसकी बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ता तनाव है. जिसके चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी आई है.

3 महीने में 89 रुपए महंगा

इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और अब जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 3 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है.

दिल्ली में अब कितने रुपए का हो गया सिलेंडर

रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं. रेट में बदलाव के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. मार्च 2026 के बाद यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं.

क्यों बढ़े दाम?

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

सरकारी तेल कंपनियों को प्रति घरेलू सिलेंडर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था.

सूत्रों के अनुसार, नवीनतम बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को प्रत्येक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का घाटा हो रहा था.

उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ

रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर मध्यम वर्ग और घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ेगा. यदि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले महीनों में भी ईंधन दरों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image