Thursday, June 18, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका ईरान डील पर फाइनल मुहर, फ्रांस का वर्साय महल बना समझौते...

अमेरिका ईरान डील पर फाइनल मुहर, फ्रांस का वर्साय महल बना समझौते का गवाह

Iran US Peace Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी समझौते की पुष्टि की है। समझौते के तहत दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोला जाएगा।

Iran US Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बताया कि उन्होंने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समझौते पर उनके हस्ताक्षर हो चुके हैं और यह प्रक्रिया हाल ही में पूरी की गई है. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है.

डील साइन के बाद अब आगे क्या?

समझौते के लागू होते ही दोनों देशों के बीच जारी शत्रुता पर तत्काल विराम लग जाएगा और वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा. इस फैसले को वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान वर्साय पैलेस में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के हस्ताक्षर करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम की पुष्टि की गई है.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह समझौता उसी मूल ढांचे पर आधारित है जिस पर दोनों देशों ने पहले सहमति जताई थी। इसमें आपसी शत्रुता समाप्त करने, क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए फिर से खोलने की प्रतिबद्धता शामिल है.

औपचारिक हस्ताक्षर के लिए 19 जून का समय किया था तय

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रविवार को इस समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर किए थे और स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाना था। लेकिन बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रंप ने बुधवार को फ्रांस के वर्साय में भी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

वर्साय महल विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण संधियों का गवाह

वर्साय का ऐतिहासिक महत्व भी इस समझौते को विशेष बनाता है. फ्रांस का वर्साय महल विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण संधियों का गवाह रहा है. वर्ष 1919 में यहीं हुई वर्साय संधि ने प्रथम विश्व युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त किया था. अब एक बार फिर वर्साय वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आ गया है.

ये भी पढ़ें: ‘शिक्षा प्रणाली ‘सेलेक्शन’ की नहीं बल्कि ‘रिजेक्शन’ की व्यवस्था बन चुकी है’, राहुल गांधी ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image