Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUP News : Prayagraj में बुआ बनी कातिल, 2 भतीजों को लकड़ी से...

UP News : Prayagraj में बुआ बनी कातिल, 2 भतीजों को लकड़ी से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रयागराज, जिले के यमुना नगर में मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगड़ में एक बुआ ने अपने 2 मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी.पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है .उन्होंने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरगड़ गांव में बुआ पूजा ने अपने भतीजों- 3 वर्षीय अभी और 6 वर्षीय लकी की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मानसिक विक्षिप्त है बुआ

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आरोपी महिला पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घटना के बाद वह घर से भाग गई.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular