Wednesday, November 4, 2026
HomeLatest NewsChittorgarh में धार्मिक जुलूस पर पथराव से तनाव,दर्जन भर लोग घायल,भारी पुलिस...

Chittorgarh में धार्मिक जुलूस पर पथराव से तनाव,दर्जन भर लोग घायल,भारी पुलिस बल तैनात,जानें अपडेट

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार रात एक धार्मिक जुलूस के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया,इस पथराव में लगभग 12 लोग घायल हो गए.इसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य घायल लोगों के साथ प्राथमिक इलाज करा रहे एक व्यक्ति की देर रात मौत हो गई और प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है.

कैसे शुरू हुआ विवाद ?

कलेक्टर आलोक रंजन के अनुसार, यह घटना राशमी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई जहां मंगलवार रात एक हिंदू जुलूस निकाला जा रहा था.अधिकारियों ने बताया कि विवाद तब हुआ जब कुछ मुस्लिम पुरुषों ने उनके धार्मिक स्थल से जुलूस निकाले जाने पर आपत्ति जताई.विवाद के बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए.घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन बाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है.मरने वाले शख्स की पहचान श्याम लाल छीपा के रूप में हुई.

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि घटना के सिलसिले में 18 लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image