Wednesday, November 4, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentElvish yadav Case: एल्विश यादव मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने...

Elvish yadav Case: एल्विश यादव मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने पूछताछ को लेकर बताई बड़ी बात,पढ़ें अब तक का अपडेट

नोएडा, रेव पार्टी आयोजित करने और नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के 2 साथियों को नोएडा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि ईश्वर और विनय को मंगलवार की रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ को लेकर पुलिस का खुलासा

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले प्रसिद्ध यू-ट्यूबर एल्विश को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.पुलिस उपायुक्त मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में यह भी पता चला कि ईश्वर पूर्व में पकड़े गए सपेरे राहुल के संपर्क में था.उन्होंने बताया कि ईश्वर और विनय राहुल को बुलाकर उससे सांप का जहर निकलवाते थे.
डीसीपी ने बताया कि एल्विश के सोशल मीडिया खाते (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब) की भी जांच की जा रही है.

दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश

आपको बता दें कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता यादव को गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.डीसीपी के अनुसार, ईश्वर और विनय को आज अदालत में पेश किया जाएगा. यादव (26) पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद 6 आरोपियों में से एक है.अधिकारियों ने कहा कि 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं.

पुलिस के मुताबिक, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के प्रावधानों के तहत दर्ज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image