Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUP में भी INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, जयंत चौधरी ने किया...

UP में भी INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, जयंत चौधरी ने किया NDA में शामिल होने का ऐलान

लखनऊ: बिहार के बाद यूपी में भी लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया है।बीते कई दिनों से उनके भाजपा के साथ जाने की अटकलें थीं। चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न की घोषणा के बाद से ये तय माना जा रहा था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ देंगे और एनडीए के साथ चले जाएंगे। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सारे विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात कर ली है। हमने एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है।

विधायकों की नाराजगी पर क्या बोले जयंत चौधरी

जयंत ने ये भी कहा है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा जाना मेरे और मेरे परिवार समेत किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। विधायकों की नाराजगी पर जयंत ने कहा कि सभी से बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। सियासत के जानकारों का कहना है कि जयंत की पार्टी के एनडीए के साथ आने से पश्चिमी यूपी में चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ेगा।

जयंत चौधरी के NDA के साथ आने से यूपी में फायदा

बता दें कि जयंत चौधरी के दादा को भारत रत्न मिलने के बाद उन्होंने NDA गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की है। जानकारों का मानना हैकि यूपी में इस तरह से BJP ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं ,बता दें कि RLD का यूपी में मजबूत जनाधार है और ये प्रदेश की राजनीति में हस्तक्षेप करने की हैसियत रखता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular