Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaF-35 Fighter Jet: एफ-35 लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की...

F-35 Fighter Jet: एफ-35 लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची, विमान को MRO ले जाया गया

F-35 Fighter Jet: तकनीकी समस्या के कारण लगभग एक महीने से केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फंसे ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 लड़ाकू विमान को रविवार को मरम्मत के लिए निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया. एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि विमान की मरम्मत करने के लिए विशेष रूप से आई ब्रिटिश इंजीनियर की टीम खामी का आकलन करेगी. उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से एक इंजीनियरिंग टीम ब्रिटिश रॉयल नेवी एफ-35बी लाइटनिंग लड़ाकू विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची.

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कही ये बात

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने एयरपोर्ट पर इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने की पुष्टि की. प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग टीम को एफ-35बी विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भेजा गया है. ब्रिटेन ने हवाई अड्डे के रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल (MRO) केंद्र में विमान को ले जाने की पेशकश स्वीकार कर ली है और संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा कर रहा है.’

दुनिया के सबसे उन्नत विमानों में से एक

इस बीच, एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लड़ाकू विमान को एमआरओ में ले जाया गया है. ब्रिटिश उच्चायोग के मुताबिक, ‘ब्रिटेन भारतीय अधिकारियों और हवाईअड्डा टीम के निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए बहुत आभारी है.’ बता दें कि इस विमान की कीमत लगभग 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर है जिसे दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है. विमान ने 14 जून को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी.

इसे भी पढ़ें: रिटायरमेंट के 8 महीने बाद भी पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने सरकारी बंगला नहीं किया खाली, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image