Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsUK Election Results 2024: ऋषि सुनक ने हार की स्वीकार,जिम्मेदारी लेते हुए...

UK Election Results 2024: ऋषि सुनक ने हार की स्वीकार,जिम्मेदारी लेते हुए कही ये बात,लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

लंदन, ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव की अभी तक मतगणना में लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी है.कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है.हालांकि, ऋषि सुनक अपनी सीट से चुनाव जीत गए हैं.

लेबर पार्टी ने 326 सीटों पर जीत की हासिल

आधिकारिक परिणामों से पता चला है कि लेबर पार्टी ने अगली सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें जीत ली हैं.शुक्रवार सुबह 5 बजे तक लेबर पार्टी ने 650 में से 326 सीटें पर जीत हासिल कर ली है.

ऋषि सुनक ने अपनी सीट से हासिल की जीत

ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल की, लेकिन वह देश में 14 साल की सरकार के बाद अपनी पार्टी को दोबारा से जीत हासिल कराने में असफल रहे.

सुनक ने जीत की बधाई देने के लिए किया फोन

सुनक ने कहा,”लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है और मैंने सर कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है.इस दौरान सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद थीं.

हार की जिम्मेदारी लेते हुए मांगी माफी

सुनक ने कहा,”आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिवर्तन होगा और यह ऐसी चीज है जिससे हमें अपने देश की स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास होना चाहिए.”निवर्तमान प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि इन परिणामों से सीखने और विचार करने के लिए बहुत कुछ है.ब्रिटेन के आम चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मतदाताओं से कहा, ”मुझे माफ कर दीजिए.”

लेबर पार्टी की जीत पर क्या बोले कीर स्टार्मर ?

लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर होलबोर्न एवं सेंट पैनक्रास सीट से जीत गए हैं और वह देश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं.अब तक के परिणामों में लेबर पार्टी को मिली जीत पर 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा,”मैं आपकी आवाज बनूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपके लिए लड़ूंगा.”लेबर पार्टी के नेता ने कहा,”परिवर्तन यहीं से शुरू होता है क्योंकि यह आपका लोकतंत्र है, आपका समुदाय है, आपका भविष्य है.आपने मतदान किया है.अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें.”स्टार्मर ने अपनी पार्टी की जीत के बाद सभी मतदाताओं का आभार जताया.

एग्जिट पोल के अनुसार, आम चुनाव में लेबर पार्टी को 410 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था जबकि रुझानों में उसे 405 सीटें, जबकि ऋषि सुनक की पार्टी को केवल 154 सीटें मिलती दिख रही हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image