Friday, May 22, 2026
HomeIndiaधूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल की जीत

धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल की जीत

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,000 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तापसी रॉय को हराया।

तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। इस उपचुनाव में 78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस साल की शुरुआत में भाजपा विधायक बिष्णु पद रे के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular